Light It Up एक खूबसूरत आर्केट खेल है जो आपको अपने कौशल को दिखाने की चुनौती देता है। इस खेल में आपको एक डब्बे से दूसरे डब्बे पर कूदना है और उसे जगमगाना है।
Light It Up में गेमप्ले काफी सरल है और खिलाड़ी इसके आदी हो सकते हैं: इसमें केवल दो बटन है (एक बटन से आप दाएं होते हैं और दूसरे बटन से आप बाएं होते हैं), ध्यान रखें कि आपका स्टिक फिगर एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे पर कूदे ताकि सारे रेखा गणितीय आकार जगमगाजाएं और यह स्क्रीन को लाइट और रंगों से भर देगा। इस सफर के दौरान, डिब्बों के बीच आपकी प्रतीक्षा में इंतजार कर रहे सितारों को भी इकट्ठा करना होगा। याद रखें कि स्क्रीन पर तैरते सभी डिब्बों पर सफलतापूर्वक कूदकर उन्हें जगमगाने पर आप उस स्तर को पार करते हैं। खेल की कठिनाई यह है कि खेल में मौजूद डिब्बे कभी भी स्थिर नहीं रहते। जी हां, जब आपको कूदते हैं तो वह हिलते हैं जिसके कारण नक्शे में बदलाव नज़र आते हैं और जो काम आपको शुरुआत में आसान लगता है वह आगे चलकर और जटिल होता जाएगा।
इस खेल के विजुअल काफी आकर्षक हैं साथ ही इसका गेमप्ले काफी सरल और लतभरा है। Light It Up आपको एक मजेदार गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा। डिब्बों पर सफलतापूर्वक कूदने के लिए आपको दिमाग लगाना होगा और यही इस खेल को मनोरंजिंत बनाती है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
यह खेल अद्भुत है। मैं इसे आपको दृढ़ता से अनुशंसा करता हूं।
मुझे यह खेल पसंद है
उत्कृष्ट, बहुत मनोरंजक